UCC पंजीकरण कैंप 21 मार्च से 27 मार्च 2025 तक जनपद के विभिन्न कार्यालय में लगे जाएंगे।*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चम्पावत 18 मार्च ।
*उत्तराखंड शासन द्वारा लागू समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत जनपद चंपावत में कार्यरत समस्त विवाहित कार्मिकों के विवाह पंजीकरण को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराये जाने हेतु जनपद अंतर्गत समान नागरिक संहिता (UCC) पोर्टल पर अधिकारी/ कार्मिकों के विवाह पंजीकरण को गति प्रदान किए जाने हेतु जनपद के विभिन्न कार्यालय में पंजीकरण कैंप लगाया जा रहा हैं।*
इस संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए प्र० जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने बताया कि *UCC पंजीकरण कैंप 21 मार्च से 27 मार्च 2025 तक जनपद के विभिन्न कार्यालय में लगे जाएंगे।*
*21 मार्च व 22 मार्च 2025 को जिलाधिकारी कार्यालय चंपावत, विकास भवन चंपावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय चंपावत तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावत में आयोजित होंगे*।
*24 मार्च 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय चंपावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय चंपावत तथा प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग चंपावत में तथा 25 मार्च 2025 को पुलिस लाइन चंपावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय चंपावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय चंपावत तथा प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग चंपावत में उक्त कैंप आयोजित होंगा।*
इसके अतिरिक्त *26 व 27 मार्च 2025 को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय चंपावत, पुलिस लाइन चंपावत, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग चंपावत तथा कार्यालय विद्युत वितरण खंड में यह कैंप आयोजित होगा।*

जिसमें *आधार कार्ड (पति-पत्नी दोनों का), पैन कार्ड (पति-पत्नी दोनों का), स्थाई निवास (पति-पत्नी दोनों का), दो गवाहों के आधार कार्ड, पति-पत्नी दोनों की एक-एक अलग-अलग फोटो तथा एक दोनों की साथ में फोटो, शादी की फोटो एवं शादी का कार्ड (यदि उपलब्ध हो) यह सभी अनिवार्य होंगे।*
इसके अतिरिक्त *सभी के आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होने अनिवार्य हैं।*
साथ ही उन्होंने बताया कि आयोजित कैंप में किसी भी विभाग का कोई भी कार्मिक पंजीकरण करवा सकता है। जिस कैंपस में कैंप लगाया जा रहा है उस कैंपस में स्थित समस्त कार्यालय/विभाग के विभाग व कार्यालयाध्यक्ष अपने अधीनस्थ दिनांक 26 मार्च 2010 के पश्चात विवाहित समस्त अधिकारी व कार्मिको के विवाह पंजीकरण समान नागरिक संहिता(UCC) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत स्थित समस्त कार्यालयों में दिनांक 26 मार्च 2010 के पश्चात विवाहित अधिकारी/कार्मिकों के विवाह का समान नागरिक संहिता (UCC) पोर्टल पर पंजीकरण हेतु स्थानीय csc (जन सुविधा केंद्र) के माध्यम से कैंप लगवाना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें