सैन्य शहीद स्मारक स्थल बनबसा के निर्माण के लिए की भूमि का निरीक्षण किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनबसा 17 मार्च ।सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए पुराने सैन्य शहीद स्मारक स्थल बनबसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास भूमि का निरीक्षण जेई प्रवीण कुमार और पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने किया।
उक्त भूमि गौरव सेनानी कल्याण समिति पूर्व सैनिक संगठन बनबसा टनकपुर जिला चंपावत के स्वामित्व है इस पर अब राज्य सैनिक कल्याण मंत्रालय की ओर से सामुदायिक केंद्र का निर्माण होना सुनिश्चित किया गया है। क्योंकि सैन्य शहीद स्मारक का निर्माण भारत नेपाल सीमा के नजदीक झंडा पार्क में हो रहा है। निरीक्षण के दौरान कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, सूबेदार बुद्धि बल्लभ पांडे, पुष्कर दत्त कपड़ी, कैप्टन हरिश्चंद्र कपड़ी भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें