बनबसा। टनकपुर पावर स्टेशन प्रमुख द्वारा डेविड पेन्टर जूनियर हाई स्कूल, गुदमी, में दो कक्षों के निर्माण के लिए 16 लाख रुपए दिए।
टनकपुर पावर स्टेशन द्वारा एन एच पी सी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत दो कक्षों के निर्माण के लिए 16,02,209 रूपये लागत से बनने वाले कक्षों शिलान्यास टनकपुर पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने किया ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एन एच पी सी की सीएसआर योजना के तहत क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में समाजिक कार्य करती है । उन्होंने कहा कि सीएसआर योजना के तहत पावर स्टेशन द्वारा जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में पूर्व में समाजिक कार्य करती आ रही है । उन्होंने कहा कि पावर स्टेशन भविष्य में भी समाजिक कार्य करती रहेगी। विधालय में दो कक्ष के निर्माण करने पर विधालय प्रबंधक हेम जोशी, अध्यक्ष कै मोहन चंद, कोषाध्यक्ष सुरेश उप्रेती, केसर सिंह खोलिया, सागर भट्ट, शेखर जोशी, महेश जोशी सहित ग्रामवासियों ने टनकपुर पावर स्टेशन का आभार व्यक्त किया।








