चम्पावत 21 फरवरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आदर्श चंपावत की परिकल्पना को साकार करने हेतु 17.56 करोड़ की लागत से पीएम गति शक्ति योजना SACI के अंतर्गत 11 केवी एवं एलटी लाइन को भूमिगत किए जाने हेतु चंपावत नगरीय क्षेत्रों में पीडब्ल्यूडी कार्यालय, गोरलचौड, गोल्ज्यु मंदिर,नगर पालिका चंपावत, मल्ली बाजार, रिलायंस मार्ट,टीआरसी, शांत बाजार,जिला पंचायत एवं कनलगांव में यूपीसीएल विभाग द्वारा विद्युत लाइनों को भूमिगत करने का कार्य किया जा रहा है, जिसका आज विधिवत शुभारंभ मा0 विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी जी व वरिष्ठ जनों द्वारा किया गया।इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी भी मौजूद रही, उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जनपद चंपावत को आदर्श, सुंदर एवं सुरक्षित बनाने हेतु लगातार विकास कार्य किया जा रहे हैं, जिसमें प्रत्येक क्षेत्र में जैसे पार्किंग, सड़क, बिजली, पानी,मंदिरों का जीर्णोद्धार आदि कार्य सम्मिलित हैं। आदर्श चंपावत की परिकल्पना को साकार करने हेतु लगातार विकास कार्य किये जा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल ने अवगत कराया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जनपद चंपावत के वरिष्ठ जनों एवं कार्यकर्ता बंधुओ द्वारा सभी निर्माण कार्यों एवं विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया जा रहा है। जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए हम सदैव संकल्पित हैं। इस कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे, श्याम नारायण पांडे,श्री मनोज तड़ागी, गोविंद प्रसाद, श्रीमती प्रेमा चिलकोटी,श्रीमती मणिप्रभा तिवारी, गौरव पांडे, दिलीप सिंह मेहर, श्री शंकर पांडे , कृष्णानंद जोशी, सुनील पुनेठा, विकास शाह,मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल विजय सकारिया, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अशोक वर्मा,जनपद चंपावत के वरिष्ठ जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।








