बजट 2025 नई आर्थिक संभावनओं व सभी वर्गों के लिए विकास का संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 1 फरवरी।
डाक्टर दिनेश कुमार गुप्ता अर्थशास्त्री राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी ने कहा कि बजट 2025 में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए न्यू टैक्स रिजिम के तहत 12 लाख रुपए तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देने का प्रावधान किया गया है, साथ नौकरीपेशा के लिए कर स्लैब 4 लाख रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं। 4 से 8 लाख की आय पर 5 प्रतिशत 8से 12 लाख की आय पर 10 प्रतिशत 12से 16 लाख की आय पर 15 प्रतिशत 16-20 लाख की आय पर 20 प्रतिशत, 20-24 लाख की आय पर 25 प्रतिशत, 24 लाख से ऊपर की आय पर 30 प्रतिशत आय कर की दरे की गयी। जो काफी राहत प्रदान करेंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह छूट 12.75 लाख रुपए, बुजुर्गों के लिए टैक्स छूट दोगुनी करने के साथ ही टीडीएस की सीमा 10 लाख रुपए कर दी गई है। करदाताओं को चार साल तक अपडेटेड आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने की अनुमति दी गई है। किसानों के हित में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की लिमिट 5 लाख रुपए करने और पीएम धन-धान्य कृषि योजना की शुरुआत की गई है, जिससे 100 जिलों में 1.7 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचेगा। युवाओं के लिए स्टार्टअप का 10 हजार करोड़ रुपए का फंड, मेडिकल शिक्षा में 75 हजार नई सीटों की बढ़ोतरी, और 23 आईआईटी में 6500 सीटों की वृद्धि की घोषणा की गई है। एमएसएमई के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लोन गारंटी लिमिट को 10 करोड़ रुपए किया गया है। महिलाओं के लिए एससी-एसटी की एमएसएमई उद्यमियों के लिए विशेष लोन योजनाएं और पहली बार उद्यमी बनने वाली महिलाओं को दो करोड़ का टर्म लोन मिलेगा। बुजुर्गों के लिए टैक्स छूट को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दिया गया है और 36 जीवन रक्षक दवाएं टैक्स फ्री होंगी। इसके अलावा, 200 डे-केयर केयर सेंटर और मेडिकल उपकरण तथा कैंसर की दवाओं की कीमतें कम करने की योजनाएं भी शामिल हैं।
यह बजट मध्यम वर्ग, व्यापारी, युवा, महिला व सभी वर्ग के सामाजिक सुरक्षा, नवाचार, और विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment