चंपावत 11 जनवरी 2025 ।
जिले के भ्रमण पर पंहुचे अपर सचिव लक्ष्मण सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की साथ ही उन्होंने विभिन्न गांवों में जाकर योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने विकास खण्ड चंपावत के ग्राम सिमलटा में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्यों को सुना गया।उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से विभिन्न विकास कार्यों,समस्याओं पर चर्चा कर सुझाव लिए। इसके उन्होंने गांव में संचालित जल जीवन मिशन, लोक निर्माण विभाग द्वारा आपदा में क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों की मरम्मत सहित आदि कार्यों की जानकारी लेते हुए समस्याओं का समाधान करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिले के भ्रमण के दौरान अपर सचिव द्वारा लोहाघाट विकास खण्ड के बांकू में भी चौपाल लगाकर समस्या सुनी साथ ही ठान्टा में डेरी प्लांट तथा ग्राम कांडा में वाटर प्लान का भी निरीक्षण कर, प्लांट से संबंधित जानकारी ली।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी दिनेश दिगारी, खण्ड विकास अधिकारी लोहाघाट अशोक अधिकारी, चंपावत के एस रावत जिला खान अधिकारी चित्रा जोशी, भू वैज्ञानिक डॉ हरीश बिष्ट,आदर्श चंपावत के जिला समन्वयक इंद्रेश लोहनी सहित जल संस्थान, पेयजल निगम ,विद्युत,लोक निर्माण, कृषि, उद्यान, उद्योग, वन , खाद्य एवं आपूर्ति, ,बाल विकास विभाग,सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामवासी व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आदि उपस्थित रहे।








