
देहरादून, 28 सितंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान भट्ट ने प्रधानमंत्री को अपने पुत्र के आगामी विवाह समारोह का निमंत्रण पत्र सौंपा।
मुलाकात के दौरान महेंद्र भट्ट की पत्नी, पुत्र और पुत्री भी मौजूद रहे। भाजपा के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे परिवार का स्वागत करते हुए उन्हें स्नेह और आशीर्वाद दिया।महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना सदैव ऊर्जादायी और प्रेरणादायक होता है। परिवार सहित प्रधानमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त होना उनके लिए सौभाग्य और हर्ष का विषय है।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 27







