प्रमोद कुमार रतूड़ी ने 17 सहसपुर विधानसभा से भाजपा टिकट के लिए दावेदारी पेश की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 25 सितंबर ।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं उत्तरकाशी जिला प्रभारी प्रमोद कुमार रतूड़ी ने आगामी विधानसभा चुनाव-2027 में 17-सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के लिए दावेदारी पेश की है।उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष देहरादून आवेदन सौंपकर पार्टी से प्रत्याशी बनाए जाने का अनुरोध किया ।

प्रमोद रतूड़ी ने अपने राजनीतिक एवं संगठनात्मक जीवन की शुरुआत बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा से जुड़े रहे हैं और सामाजिक व राष्ट्रहित के कार्यों में भाग लेते रहे हैं। वर्ष 1991 से उन्होंने डीएवी कॉलेज की छात्र राजनीति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य किया। वर्ष 1993 में डीएवी कॉलेज के वाणिज्य संवर्ग में सचिव पद पर निर्वाचित हुए।
उन्होंने बताया कि वर्ष 1994 में तत्कालीन चकराता विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से सक्रिय रूप से जुड़े और सहसपुर मंडल में इकाई अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद वर्ष 2005 में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रवासी परिवार जनकल्याण मंच दिल्ली-उत्तराखंड, वर्ष 2008 में प्रदेश अध्यक्ष, स्वदेशी (मोदी विचारधारा) जन जागरण मंच उत्तराखंड तथा वर्ष 2011 में भाजपा जिला देहरादून खेल प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक के रूप में कार्य किया।
वर्ष 2012 से 2018 तक पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के बाद वर्ष 2019 में भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और वर्ष 2021 में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बागेश्वर जिला प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2023 में उन्हें भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चमोली जिला प्रभारी बनाया गया। वर्ष 2024 में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मानकसिद्ध नगर में आयोजित प्राथमिक शिक्षा वर्ग में प्रशिक्षण लिया।
प्रमोद रतूड़ी वर्ष 2026 से वह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं उत्तरकाशी जिला प्रभारी के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने देहरादून ग्रामीण में अंबेडकर जयंती-2025 के प्रबुद्ध जन संपर्क अभियान, मंडल सदस्यता अभियान, बूथ प्रवासी कार्यकर्ता, मंडल संगठन पर्व में रिटर्निंग ऑफिसर तथा विभिन्न शक्ति केंद्रों पर सदस्यता अभियान में जिम्मेदारियां निभाई हैं।
उन्होंने वर्ष 2026 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत चकराता और कवासी मंडलों में मुख्य वक्ता के रूप में प्रवास करने के साथ देहरादून ग्रामीण में सेवा संकल्प अभियान के सह संयोजक के रूप में भी कार्य किया।
पार्टी नेतृत्व को दिए आवेदन में रतूड़ी ने कहा कि वह पिछले 31 वर्षों से संगठन से जुड़े हुए हैं और पार्टी की ओर से समय-समय पर दी गई जिम्मेदारियों का निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के साथ उनके सीधे संवाद, सामाजिक अनुभव और संगठनात्मक जुड़ाव को देखते हुए वह सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें