7 से 13 अगस्त तक होगी श्रीमद्भागवत कथा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;

देहरादून, 4 अगस्त। श्री श्री बालाजी सेवा समिति (रजि.) की ओर से 7 से 13 अगस्त तक जीएमएस रोड स्थित द विक्ट्री ग्रैंड होटल में श्रीधाम वृंदावन के सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पूज्य पुंडरीक गोस्वामी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी और समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने दी।

उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को सुबह 9 बजे साई गेस्ट हाउस, जीएमएस रोड से कथा स्थल तक श्रीमद्भागवत की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल होगी। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा का आयोजन होगा। प्रतिदिन विशेष आरती और प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कथा स्थल पर बैठने, पेयजल, पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। पत्रकार वार्ता में समिति ने बताया कि अब तक लगभग 700 जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह कराए जा चुके हैं तथा दिसंबर में 108 कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन प्रस्तावित है। इच्छुक जरूरतमंद परिवार समिति से संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
इस दौरान यह भी घोषणा की गई कि सनातन धर्म की ऋषि-मुनि परंपरा के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से जीएमएस रोड पर समिति द्वारा शीघ्र ही एक भव्य मंदिर का निर्माण शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य यजमान सुनील शर्मा परिवार और अनिल गर्ग परिवार होंगे।पत्रकार वार्ता में संजय अग्रवाल, मनोज खंडेलवाल, चंदेश अरोड़ा, सचिन गुप्ता, मनमोहन लखेड़ा, ओम प्रकाश गुप्ता, मनोज गोयल, उमा शंकर रघुवंशी, पंकज चहन्ना, राजेश चौरसिया, अविनाश अग्रवाल, श्रवण वर्मा, दीपक सिंघल, रमेश गोयल, नरेश सिंघल, नरेश गुप्ता, ममता गर्ग, शिवा चौधरी सहित समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें