नंदा की चौकी में 12 घंटे में बहाल हुआ आवागमन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 28 जुलाई। भारी वर्षा के कारण मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया।

प्रशासन के अनुसार लगातार चले अभियान के बाद करीब 12 घंटे के भीतर क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत पूरी कर मार्ग को दोबारा यातायात के लिए खोल दिया गया। मार्ग बहाल होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली और आवश्यक सेवाएं सामान्य हो गईं। इस दौरान एक एम्बुलेंस भी बिना किसी बाधा के मरीज को अस्पताल पहुंचाने में सफल रही।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपदा की स्थिति में राहत एवं पुनर्स्थापन कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक तकनीकी और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा है।मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुल, एप्रोच रोड और संबंधित निर्माण कार्यों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों तथा ठेकेदार से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। जांच में लापरवाही या मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें