देहरादून में 43 धार्मिक स्थलों से हटाए गए नियमों के विपरीत लगे लाउडस्पीकर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 15 जुलाई। सुप्रीम कोर्ट के ध्वनि प्रदूषण संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर 43 धार्मिक स्थलों से निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकर हटवाए।

पुलिस ने उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित लाउडस्पीकरों को हटाकर संबंधित संचालकों को भविष्य में सक्षम अनुमति और निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान संबंधित लोगों को ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और शासन के निर्देशों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। पुलिस ने चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों और संस्थानों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें