हरेला पर भाजपा का महाअभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 15 जुलाई। हरेला पर्व के अवसर पर भाजपा उत्तराखंड 16 जुलाई से 15 अगस्त तक राज्यभर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान चलाएगी। अभियान के तहत 11,729 बूथों पर न्यूनतम 50-50 पौधे लगाकर छह लाख से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि अभियान में मंत्री, सांसद, विधायक, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख और अन्य जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रत्येक सांसद अपने क्षेत्र में कम से कम 10 तथा विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि न्यूनतम 15 वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से अभियान के संचालन के लिए प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट को संयोजक बनाया गया है, जबकि रुचि भट्ट, महेंद्र सिंह नेगी और विपुल मेंदोली को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा ने अभियान के तहत पौधारोपण से पहले स्थान चयन, गड्ढों की तैयारी और पौधों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रत्येक पौधे की सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी, ताकि पौधों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

Leave a Comment

और पढ़ें