बीकेटीसी के व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल निलंबित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने अनुशासनहीनता और प्रशासनिक पारदर्शिता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति भी गठित की गई है।

बीकेटीसी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रमोद नौटियाल के विरुद्ध पदीय दायित्वों के निर्वहन में प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आने पर 3 जुलाई 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया।
समिति को प्राप्त स्पष्टीकरण और जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट के परीक्षण में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए यह भी कहा कि उन्हें वर्तमान पद पर बनाए रखने से जांच प्रभावित होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए बीकेटीसी ने प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही उन्हें बीकेटीसी कार्यालय, जोशीमठ (जनपद चमोली) से संबद्ध किया गया है। इस दौरान सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी तथा जांच एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही में सहयोग करना अनिवार्य होगा।बीकेटीसी ने स्पष्ट किया है कि समिति प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें