राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखण्ड का विस्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 18 जून। पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (एनओपीआरयूएफ) उत्तराखण्ड ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए डॉ. नीतू कार्की (चिकित्साधिकारी) को प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.पी. सिंह रावत ने उत्तराखण्ड राज्य में पुरानी पेंशन बहाली की नैतिक मांग को मजबूत करने, विभिन्न कर्मचारी संगठनों, बैंक कर्मियों, अधिकारियों, शिक्षकों तथा अन्य संवर्गों के कर्मचारियों के बीच समन्वय एवं एकता स्थापित करने तथा पुरानी पेंशन बहाली के लिए निरंतर कार्य करने के उद्देश्य से संगठन का विस्तार किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डॉ. नीतू कार्की को निर्देशित किया गया है कि संगठन के किसी भी कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व राष्ट्रीय नेतृत्व की अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। साथ ही उनसे अपेक्षा व्यक्त की गई है कि वे संगठन हित में सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.पी. सिंह रावत ने नव नियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला कर्मचारियों की भागीदारी और संगठन की मजबूती में सकारात्मक योगदान मिलेगा। डाक्टर नीतू कार्की के मनोनयन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड, मुख्य सचिव, गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल के आयुक्तों, प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, प्रदेश कोर कमेटी को प्रेषित की गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें