मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 8 जून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने गणना फॉर्म सौंपा।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि आगामी 7 जुलाई तक एक माह की अवधि में बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा मतदाताओं से प्राप्त गणना फॉर्मों को बीएलओ एप के माध्यम से डिजिटाइज किया जाएगा। इस प्रक्रिया से मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने में सहायता मिलेगी ।इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें