राज्यपाल गुरमीत सिंह को सौंपा गया गणना फॉर्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नैनीताल, 8 जून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को लोक भवन, नैनीताल में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह को गणना फॉर्म सौंपा गया।
इस अवसर पर निर्वाचन संबंधी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं। कार्यक्रम में कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, अपर सचिव रीना जोशी, अपर जिलाधिकारी विवेक राय तथा उप जिलाधिकारी नवाज़िश खालिक भी उपस्थित रहे।विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके ।

Leave a Comment

और पढ़ें