कार्यक्रम में पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्षता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंपावत, 30 मई। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर चंपावत जिला पत्रकार संगठन की ओर से सूचना विभाग सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से आए पत्रकारों ने प्रतिभाग कर पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, चुनौतियों और समाज में मीडिया की भूमिका पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता शंकर दत्त पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुआ।
भाजपा नेता शंकर दत्त पांडे ने जिलेभर के पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की समस्याओं, पीड़ा और जनभावनाओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है, लेकिन लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सात पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सतीश जोशी, हरीश पांडे, दीपक धामी, दीपक फुलेरा, ललित मोहन जोशी, पंकज पाठक तथा विनोद चतुर्वेदी शामिल रहे। जिला पत्रकार संगठन के महामंत्री गिरीश बिष्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली सहित चंद्रशेखर जोशी, राजेश देऊपा, जया पुनेठा, देवेंद्र चंद्र देवा, दिनेश भट्ट, सुरेश उप्रेती, जीवन वर्ती, शुभम गौड़, कुंदन बिष्ट, लक्ष्मण बिष्ट, बाबूलाल यादव, दिनेश खर्कवाल, अर्जुन सिंह, रूपेश कुमार प्रजापति, सूरी पंत, मार्टिन माइकल, जगदीश जोशी, प्रकाश भट्ट, विपिन चंद्र जोशी, नवीन भट्ट, महेश चौड़ाकोटी समेत जिलेभर से आए पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें