बर्न कैलोरीज, नॉट फ्यूल’ थीम पर देहरादून में साइकिल रैली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बढ़ते एयर क्वालिटी इंडेक्स को लेकर देहरादू 26 मई।नगर निगम देहरादून द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंगलवार सुबह पटेल नगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज से ‘बर्न कैलोरीज, नॉट फ्यूल’ थीम पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

सुबह 7 बजे शुरू हुई इस रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महापौर सौरभ थपलियाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
इस अभियान के लिए नगर निगम ने देवभूमि पहाड़ समिति को चयनित किया है। रैली पटेल नगर से शुरू होकर सब्जी मंडी, पथरी बाग चौक होते हुए वापस विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई।रैली के दौरान छात्रों को जलपान और टी-शर्ट वितरित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कम ईंधन उपयोग करने और साइकिल चलाने के लिए प्रेरित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।इस अवसर पर निगम के विश्वनाथ चौहान, वार्ड पार्षद आलोक, शिक्षकगण और समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें