नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन खत्म, भाजपा ने किया स्वागत; कांग्रेस पर भड़काने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 13 मई। नर्सिंग बेरोजगारों के आंदोलन के समाप्त होने पर भाजपा ने संतोष जताते हुए इसे सकारात्मक कदम बताया है। साथ ही कांग्रेस पर आंदोलनकारी युवाओं को उकसाने का आरोप लगाते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार के साथ बातचीत के आधार पर आंदोलन का समाप्त होना स्वागत योग्य है। उन्होंने भरोसा जताया कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जल्द ही युवाओं की मांगों का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने आंदोलनकारी युवाओं से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि सरकार और संगठन उनके हितों को लेकर गंभीर हैं और सकारात्मक समाधान की दिशा में प्रयास जारी हैं।वहीं चमोली ने कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि एक कांग्रेस नेत्री द्वारा खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की चेतावनी देना बेहद निंदनीय और गैरजिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम आंदोलनकारी युवाओं को गलत दिशा में ले जाने वाले हैं और यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
उन्होंने गणेश गोदियाल से अपील की कि वे अपनी पार्टी की नेत्री को इस तरह के कदम उठाने से रोकें और आंदोलन को अराजक दिशा में न ले जाएं। चमोली ने कहा कि किसी भी मुद्दे का समाधान बातचीत से ही संभव है और सरकार सभी पक्षों से संवाद के लिए तैयार है। भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि कांग्रेस को जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए और युवाओं को भड़काने के बजाय समाधान की दिशा में सहयोग करना चाहिए।

Leave a Comment

और पढ़ें