हल्द्वानी 27 अप्रैल। धारी ब्लॉक के ग्राम सभा दुदली के पास सोमवार को एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अम्दौ-दुदली से हल्द्वानी जा रही मैक्स कार संख्या यूके 04 टी-1446 दुदली के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और मृतकों व घायलों को बाहर निकाला। हादसे में दुदली निवासी लता देवी (40) पत्नी दिनेश चंद्र शर्मा और हरीश चंद्र बेलवाल (35) पुत्र भैरव दत्त बेलवाल की मौके पर मौत हो गई। वहीं दिनेश चंद्र (48) पुत्र त्रिलोचन, चालक कमल शर्मा (23) पुत्र विपिन चंद्र, नेहा बेलवाल (17) पुत्री हरीश चंद्र बेलवाल और सुभाष बेलवाल (13) पुत्र हरीश चंद्र बेलवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।





