गुलदार की खाल के साथ युवक गिरफ्तार, संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चम्पावत, 19 अप्रैल । वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद चम्पावत के रीठा साहिब क्षेत्र में एसओजी, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक युवक को गुलदार (तेंदुआ) की खाल के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल को भिंगराडा वन क्षेत्र के अंतर्गत चैड़ामेहता लीसा डिपो के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दीपक सिंह बोहरा (28), निवासी ग्राम गागरी, पोस्ट चैड़ामेहता, तहसील पाटी को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 120 सेमी लंबी गुलदार की खाल बरामद हुई।प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इस खाल को बेचने के लिए लोहाघाट ले जा रहा था। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही बरामद खाल को सील कर सुरक्षित कर लिया है।अभियुक्त के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।वन विभाग ने साफ किया है कि वन्यजीव तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कार्यों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment