20 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर  गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक महिला सहित दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 20.89 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है ।

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने  रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कसाई मोहल्ला कुंजा ग्रांट क्षेत्र से रुखसाना (50) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 14.58 ग्राम अवैध स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और स्मैक बेचकर कमाए गए 5150 रुपये बरामद किए गए।पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि मजदूरी से होने वाली कम आय के कारण उसने अधिक पैसा कमाने के लालच में स्थानीय नशेड़ियों से स्मैक खरीदकर उसे महंगे दामों में बेचने की योजना बनाई थी। आरोपी महिला पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है ।वहीं कोतवाली सहसपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान होरावाला रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास से राकिब (32) निवासी रेडापुर ढाकी, सहसपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 6.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है।

Leave a Comment

और पढ़ें