
देहरादून, 18 मार्च 2026। “हैप्पी स्ट्रीट – फन & फिटनेस मॉर्निंग” कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजकों ने बताया कि शहरवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए 22 मार्च 2026 को सुबह 6:00 बजे से पुलिस लाइन ग्राउंड में मैराथन दौड़ का आयोजन देहरादून में किया जाएगा। इस दौरान मैराथन, योग, ज़ुम्बा, मैट पिलाटीज़ समेत कई फिटनेस और मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित होंगी, जिनमें सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे।
हैप्पी स्ट्रीट – फन & फिटनेस मॉर्निंग के आयोजक आलोकित जैन ने बताया कि “हैप्पी स्ट्रीट” का उद्देश्य लोगों को डिजिटल दुनिया से समय निकालकर परिवार और दोस्तों के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि यह पहल “फिट इंडिया मूवमेंट” और “ओबेसिटी फ्री इंडिया” जैसे अभियानों को भी मजबूती प्रदान करेगी।
आयोजन समिति ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। प्रतिभागियों को टी-शर्ट, पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट और रिफ्रेशमेंट बॉक्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रखा गया है, जबकि ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा नहीं होगी।
प्रेस वार्ता में आलोकिता जैन, सीमा जैन, डॉ. अनामिका जिंदल, डॉ. शैलेन्द्र कौशिक, अंकुर जैन, सृष्टि जैन, अरिहंत जैन और रौशन राणा उपस्थित रहे। आयोजकों ने मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए “हैप्पी स्ट्रीट” को जन-आंदोलन बनाने में सहयोग की अपील की।







