मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 17 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बहुगुणा के व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बहुगुणा का सार्वजनिक जीवन जनसेवा के प्रति समर्पण और विकास की सोच का उदाहरण रहा है। उनके आदर्श और विचार आज भी जनप्रतिनिधियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरित करते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें