
देहरादून, 16 मार्च। भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में आयोजित ज्वाइनिंग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों और अन्य दलों से जुड़े लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और विधायक फकीर राम टम्टा ने गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र (पिथौरागढ़) से आए लोगों को फूलमाला और पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल कराया।
इस मौके पर कुंदन परिहार ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। इसी कारण विभिन्न क्षेत्रों से लोग भाजपा की विचारधारा से जुड़कर उत्तराखंड को विकसित बनाने के अभियान में भागीदारी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को संगठन और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करना होगा।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अनुसचिव एवं उत्तराखंड एससी-एसटी एम्प्लाइज फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष करम राम के नेतृत्व में शंकर राम लोहिया (सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता), अरविंद कुमार (पूर्व सैन्य अधिकारी), भीमराव टम्टा (सेवानिवृत्त अपर सचिव), मदन राम (पूर्व संयुक्त सचिव), सूबेदार महिपाल सिंह, संतोष कुमार (क्षेत्र पंचायत सदस्य), प्रवीण राम कोहली (पूर्व कर्मचारी), संतोष कुमार कोहली (सेवानिवृत्त शिक्षक), सुरेश राम टम्टा, सामाजिक कार्यकर्ता दशरथ कुमार, रमेश राम (पूर्व सैनिक), दिनेश राम (पूर्व सैन्य अधिकारी) और मान सिंह रावत (पूर्व सैनिक) समेत कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा।
इसके अलावा कांग्रेस से जुड़े भैरव राम कोहली, नवीन कोली, शंकर राम, भुवन कुमार, हरीश प्रसाद कोहली, यशोदा लोहिया, भुवन प्रसाद, दीपा लापड, अरमान कोहली और दीपक कोहली ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
इस दौरान पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व विधायक मीना गंगोला, प्रदेश मंत्री दीपिका वोहरा, दिनेश आर्य, चंद्रशेखर जोशी, बसंत लोहानी, राजेंद्र प्रसाद और सौरभ कुमार समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।








