अगले दिन गारंटीड डिलीवरी के लिए ‘24 स्पीड पोस्ट’ सेवा 17 मार्च से शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली 16 मार्च। 17 मार्च  से ‘24 स्पीड पोस्ट’ सेवा शुरू करने जा रहा है। इस नई सेवा का शुभारंभ केंद्रीय संचार मंत्री और संचार राज्य मंत्री द्वारा नई दिल्ली स्थित में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा।

डाक विभाग के अनुसार ‘24 स्पीड पोस्ट’ सेवा के तहत अत्यावश्यक और समय-संवेदनशील डाक सामग्री की अगले दिन (नेक्स्ट-डे) गारंटीड डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। पहले चरण में यह सेवा , , , , और में उपलब्ध होगी।

इसके साथ ही ‘24’ और ‘48 स्पीड पोस्ट’ सेवाओं के माध्यम से क्रमशः D+1 और D+2 समय सीमा में सुनिश्चित डिलीवरी दी जाएगी। इन सेवाओं के लिए विशेष प्रोसेसिंग विंडो और प्राथमिकता के आधार पर हवाई परिवहन की व्यवस्था की गई है।

नई सेवा में ओटीपी आधारित सुरक्षित डिलीवरी, एसएमएस अलर्ट के साथ एंड-टू-एंड ट्रैकिंग, बिजनेस ग्राहकों के लिए बीएनपीएल (बाय नाउ पे लेटर) सुविधा, थोक बुकिंग पर मुफ्त पिकअप, एपीआई इंटीग्रेशन और केंद्रीकृत बिलिंग जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। साथ ही देरी होने की स्थिति में मनी-बैक गारंटी भी दी जाएगी।

डाक विभाग के अनुसार यह नई पहल इंडिया पोस्ट की प्रीमियम एक्सप्रेस डिलीवरी सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment

और पढ़ें