हरिद्वार/देहरादून, 05 मार्च। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा गुणवत्तायुक्त एवं प्रमाणित उत्पादों के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “कंज़्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम (BIS), देहरादून द्वारा हरिद्वार, तथा (CCI) के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हरिद्वार में भगत सिंह चौक के निकट जवाहर नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र परिसर में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय जैन उपाध्याय, श्री सिद्ध पीठ दक्षिण काली मंदिर हरिद्वार से उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में Consumer Confederation of India के चेयरमैन अनंत शर्मा, नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट डॉ. एम. सेल्वराज, डॉ. आर.के. थिरु तथा जवाहर नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के अध्यक्ष पंडित पदम प्रकाश शर्मा शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को उपभोक्ता अधिकारों, गुणवत्तायुक्त उत्पादों की पहचान, आईएसआई मार्क, हॉलमार्किंग तथा उपभोक्ता शिकायत निवारण तंत्र से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे हमेशा प्रमाणित और मानकयुक्त उत्पादों का ही उपयोग करें, ताकि उनकी सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून की मानक संवर्धन अधिकारी सरिता त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को BIS की विभिन्न गतिविधियों, उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रमों और के माध्यम से उपभोक्ता शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी।
हरिद्वार में कार्यक्रम के बाद “कंज़्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा” देहरादून स्थित भारतीय मानक ब्यूरो के कार्यालय पहुँची, जहाँ सभागार में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर BIS देहरादून के निदेशक एवं शाखा प्रमुख श्री सौरभ तिवारी ने Consumer Confederation of India की पूरी टीम का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान अनंत शर्मा ने “कंज़्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा” के उद्देश्य और उपभोक्ता सशक्तिकरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए लोगों से जागरूक और जिम्मेदार उपभोक्ता बनने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भाग लेकर उपभोक्ता जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।





