देहरादून 19 फरवरी। समस्त उत्तराखंडवासियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता का विशेष अवसर लेकर भारतीय योग संस्थान के अखिल भारतीय प्रधान श्री देशराज गुप्ता 20 फरवरी 2026, शुक्रवार को देहरादून पधार रहे हैं।
सायं 3:00 बजे से 5:30 बजे तक रेसकोर्स पुलिस लाइन के सामने स्थित स्वर्गपुरी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में वे “योग द्वारा रोगों को कैसे दूर रखा जाए — योग भगाए रोग” विषय पर विस्तृत जानकारी देंगे। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।
संस्थान भारतीय संस्कृति में अटूट विश्वास रखता है तथा ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ को अपना आदर्श मानता है। इसकी स्थापना 10 अप्रैल 1967 को आदरणीय प्रकाश लाल जी द्वारा दिल्ली में पहले निशुल्क योग केंद्र से हुई थी। वर्तमान में संस्थान के देश-विदेश—मॉरीशस, यूके, फिजी, अमेरिका, दुबई, ताइवान, चीन आदि—में लगभग 4500 निशुल्क योग केंद्र सक्रिय हैं।
संस्थान का उद्देश्य ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है, जो समाज में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तराखंड प्रांत के प्रांतीय मंत्री मोहनलाल विरमानी, जिला मंत्री सुधीर वर्मा,









