वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा* *घटना को अंजाम देने वाले 01 शातिर वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार* *अभियुक्त के कब्जे से चोरी गई मोटर साइकिल हुई बरामद* *गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का है अपराधी, पूर्व में भी चोरी, मादक पदार्थो की तस्करी व अन्य अपराधों में जा चुका है जेल* *अभियुक्त के विरुद्ध चोरी, मादक पदार्थो की तस्करी व अन्य अपराधों के आधा दर्जन अभियोग है पंजीकृत*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। नारायण दत्त भट्ट।17 जुलाई।

16 जुलाई को राहुल कुमार पुत्र श्री सन्तलाल निवासी पुरोला, उत्तरकाशी हाल निवासी बड़ा रामपुर, सहसपुर, देहरादून ने थाना सहसपुर ने तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर के बाहर से उनकी मोटरसाइकिल UK16E/ 5201 स्प्लेंडर चोरी कर ली है । सूचना पर तत्काल थाना सहसपुर पर मु0 अ0सं0- 212/2024 धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

अभियोग के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक सहसपुर द्वारा थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस पतारसी, सुरागरसी एवं सीसीटीवी अवलोकन करते हुए दिनांक 16 जुलाई दोको मुखबिर की सूचना पर चोईबस्ती स्थित सारणा नदी पुल के पास से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त विक्की सागर पुत्र खेमकरण निवासी ग्राम बिलसंडा थाना बिलसंडा जिला पीलीभीत (उ0प्र0) हाल निवासी शिव मंदिर के पास, पीठवाली गली, सेलाकुई देहरादून उम्र 20 वर्ष को चोरी की गई मोटरसाइकिल UK16E 5201 स्प्लेंडर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त आदतन अपराधी है जो पूर्व में भी चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य अपराधों में जेल जा चुका है, अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई तथा थाना सहसपुर में लगभग आधा दर्जन अभियोग है।

*अभियुक्त का नाम पता*
1- विक्की सागर पुत्र खेमकरण निवासी ग्राम बिलसंडा, थाना बिलसंडा, जिला पीलीभीत (उ0प्र0) हाल निवासी शिव मंदिर के पास, पीठवाली गली, सेलाकुई देहरादून उम्र 20 वर्ष ।

*आपराधिक इतिहास*

1- मु0अ0स0- 40/2021 धारा 457/380/411 भादवि थाना सेलाकुई
2- मु0अ0स0 40/2021 धारा 454/380/411 भादवि, थाना सेलाकुई
3- मु0अ0स0 284/2022 धारा 8/21 NDPS ACT, थाना सेलाकुई
4- मु0अ0स0 134/2023 धारा 8/21 NDPS ACT, थाना सेलाकुई
5- मु0अ0स0 25/2024, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेलाकुई
6- मु0अ0स0 212/2024 धारा 303(2)/317(2) भा0न्या0सं0, थाना सहसपुर

*बरामदगी माल*
1-01 अदद मो0सा0 UK16E5201 स्प्लेंडर

*पुलिस टीम*
1- नि० मुकेश त्यागी, प्रभारी थाना सहसपुर
2- उ०नि० विवेक भण्डारी
3- अ०उ०नि० अरविन्द कुमार
4- का० संदीप कुमार
5- का० नरेश पन्त

Leave a Comment

और पढ़ें