Day: July 17, 2024

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा* *घटना को अंजाम देने वाले 01 शातिर वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार* *अभियुक्त के कब्जे से चोरी गई मोटर साइकिल हुई बरामद* *गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का है अपराधी, पूर्व में भी चोरी, मादक पदार्थो की तस्करी व अन्य अपराधों में जा चुका है जेल* *अभियुक्त के विरुद्ध चोरी, मादक पदार्थो की तस्करी व अन्य अपराधों के आधा दर्जन अभियोग है पंजीकृत*

भाजपा ने श्री केदारनाथ धाम को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा को राजनीति से प्रेरित बताया है । प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, धामों के महात्म को कमतर करने का साहस किसी में नहीं है, कांग्रेस की यात्रा केदारनाथ उपचुनाव में लाभ उठाने के लिए झूठ और भ्रम फैलाने की साजिश का हिस्सा है। देवभूमि और केदारघाटी की जनता कांग्रेस के सनातन विरोधी चेहरे से अच्छी तरह वाकिफ है और वह उनके चुनावी हिंदू वाले मुखौटे को शीघ्र उतार फेंकेगी । कांग्रेस को सफल चार धाम यात्रा और स्थानीय कारोबारियों की बढ़ती आर्थिकी हजम नही हो रही है, इसीलिए वह यात्रा प्रभावित करने की कोशिशों में जुटे हैं।

*मानसून अवधि में साफ-सफाई व डेंगू-मलेरिया को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर* *शहरी विकास निदेशक ने समस्त नगर आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों को प्रतिदिन अपने क्षेत्रों में दो बार भ्रमण कर आख्या निदेशालय को भेजने के जारी किए निर्देश*

नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी* *7.87 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्ता आई दून पुलिस की गिरफ्त में* *अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी व अन्य अपराधों में जा चुकी है जेल* *अभियुक्ता के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट सहित 15 अभियोग है पंजीकृत।*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों से चयनित 212 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के अंतिम वर्ष के इन छात्र-छात्राओं को विभिन्न कम्पनियों में नौकरी मिली है। इस वर्ष अभी तक राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों से 65 प्रतिशत युवाओं को रोजगार मिल चुका है।