जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 8 दिसंबर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कनक चौक स्थित पार्क में भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्व. जनरल बिपिन रावत की चौथी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

सीएम धामी ने कहा कि जनरल रावत का जीवन अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्रसमर्पण की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने उन्हें उत्तराखंड एवं देश का गौरव बताते हुए कहा कि उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सैनिकों और नागरिकों के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के सम्मान व सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें