मुख्
राज्य स्थापना दिवस समारोह को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कहा — “अटल ने राज्य बनाया, मोदी इसे संवार रहे हैं”
देहरादून, 7 नवम्बर।
उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) परिसर पहुंचकर समारोह की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत वर्ष में हम प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “हमारे राज्य को आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
ने बनाया और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस राज्य को संवार रहे हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्यवासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि माननीय प्रधानमंत्री जी रजत उत्सव में प्रतिभाग करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते 25 वर्षों में उत्तराखंड ने अनेक उपलब्धियाँ हासिल की हैं और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों को रजत उत्सव की तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, खजानदास, सहदेव पुंडीर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित








