युवा दून डिस्ट्रीब्यूटर्स एसो. का दीपावली मिलन समारोह, नई कार्यकारिणी का गठन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 12 अक्टूबर । युवा दून डिस्ट्रीब्यूटर्स एसो. देहरादून का दीपावली मिलन समारोह आज एफोटल होटल में धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संगठन के सभी सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने एकजुटता के साथ दीपावली का पर्व मनाया।

इस अवसर पर संगठन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में संजीव अग्रवाल को अध्यक्ष, अनिल कुमार भोला को वरिष्ठ अध्यक्ष, नरेश जैन को सचिव और विभोर जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा व्यापारिक मुद्दों पर भी सदस्यों ने विचार-विमर्श किया और व्यापारिक गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए सुझाव साझा किए।
कार्यक्रम में कमलजीत शर्मा संरक्षक, पंकज गुप्ता पूर्व अध्यक्ष, अनुज जैन पूर्व सचिव, सुरेंद्र मनचंद, अनुज सिंघल, राकेश बजाज, सुधीर दुआ, मनीष नन्दा, अजय गर्ग, अजय मित्तल, आलोक गोयल एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
सदस्यों ने मिलकर दीपावली की खुशियाँ बांटी और आगामी व्यापारिक योजनाओं पर चर्चा कर संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें