देहरादून 10 अक्टूबर


।करवा चौथ पर्व के शुभ अवसर पर महिला कार्मिकों हेतु सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर पिटकुल की महिला कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
महिला कार्मिकों ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को सम्मान देने और उनके हित में निर्णय लेने से उनमें नया उत्साह और कार्य के प्रति ऊर्जा आई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्मिकों की भावनाओं एवं राज्य की लोक संस्कृति का सदैव सम्मान करते हैं।महिलाओं ने मुख्य सचिव एवं पिटकुल के अध्यक्ष आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम तथा पिटकुल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी का भी आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने सभी महिला कार्मिकों को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं और कहा कि महिला कर्मचारी घरेलू और विभागीय दायित्वों में उत्कृष्ट संतुलन स्थापित कर संगठन की प्रगति में योगदान दे रही हैं। उन्होंने सभी कार्मिकों से “एक के लिए सब और सब के लिए एक” के भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपमहाप्रबंधक (वित्त) श्रीमती शालू जैन, अधीक्षण अभियंता श्रीमती सायमा कमाल, अधिशासी अभियंता श्रीमती मीनाक्षी भारती सहित अनेक महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं ।








