देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मीडिया ग्रुप के सर्वे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पहली रैंकिंग मिलना राज्य के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने इसे जमीनी हकीकत बताते हुए कहा कि जोशीमठ, सिलक्यारा, धराली और थराली जैसी आपदाओं में धामी ने त्वरित व सुव्यवस्थित रेस्क्यू अभियान की अगुवाई की।
भट्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी निर्णयों और जनहित के फैसलों ने सीएम धामी को राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दी है। उनके कई निर्णय अन्य राज्यों ने भी अपनाए हैं।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 63









