देहरादून। नारायण दत्त भट्ट। 27 जून।
*कोतवाली डोईवाला वाहन चालकों द्वारा अपनें वाहनो को मार्ग पर ही खडे किये जाने की प्रवृति तथा सड़क किनारे किये गए अस्थाई अतिक्रमण तथा नो पार्किंग जोन में वाहन खडा कर यातायात बाधित होने के कारण आमजन हो होने वाली परेशानियों के दृष्टिगत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून* द्वारा सभी थाना प्रभारियों को यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने तथा नियमो का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है, उक्त निर्देशो के अनुपालन में कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा आज
थाना डोईवाला क्षेत्रांतर्गत मियांवाला फ्लाईओवर के नीचे व आस-पास के स्थानो पर अनावश्यक रूप से खड़े 16 दुपहिया वाहनों को जब्त कर वाहनो को क्रेन से टोईंग कराकर चौकी हर्रावाला लाया गया तथा यातायत नियमो का उल्लघंन करने वाले व नो पर्किग जोन मे खडे 12 वाहनों का चालान नियमानुसार एमवी एक्ट मे किया गया।
उक्त के अतिरिक्त चौकी क्षेत्र हर्रावाला मे यातायात के सुचारू संचालन हेतु सडक के किनारे अवैध रूप से किये गये स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण को भी हटाया गया तथा उक्त कार्यवाही मे उल्लंघनकर्ताओ का चालान पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत किया गया।
*पुलिस कार्यवाही का विवरण*
01- नो पार्किग जोन से जब्त दुपहिया वाहन – 16
02- एमवी एक्ट मे चालान – 12
03- 81 पुलिस अधिनियम चालान – 08 चालान
04- 83 पुलिस अधिनियम चालान – 07 चालान








