जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार धरती में पौधा लगाकर दें: डॉ सोनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 12 अगस्त ।प्रकृति के सेवक के रूप में कार्य कर रहे वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने अपना जन्मदिन को रायपुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में पंडित मदन व रैमन की गरिमामय उपस्थिति में पूजा अर्चना कर देववृक्ष वेलपत्री का पौधा रोपण किया।
डॉ सोनी ने कहा जीवन अनमोल है इसका कोई न कोई उद्देश्य होना चाहिए क्योंकि ईश्वर ने मनुष्य को किसी उद्देश्य से पृथ्वी में भेजा होगा क्या हम उसे पूर्ण कर रहे है। प्रकृति मानव से ये अपेक्षा करती है जो प्राकृतिक संसाधन धरती में है उन

का संरक्षण हो ताकि प्राकृतिक संसाधनों का उपभोग आनेवाली पीढ़ी कर सकें। प्रकृति को साक्षी मानकर में अपने हर कार्य पर पौधारोपण करता हूं आज भी मेने वहीं किया अपने जन्मदिन पर पौधा रोपण किया। पंडित मदन ने कहा जन्मदिन पर पौधा लगाना भी एक पुण्य दान है जो प्रकृति को सजोने में एहम होगा। किरन सोनी ने पति डॉ सोनी की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा अपने जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार अगर देना हैं तो धरती को एक पौधा लगाकर दें अगर हम उत्तराखंडी अपने जन्मदिन पर एक पौधा भी लगाते हैं तो हमारी धरती में पर्यावरणीय संतुलन बनेगा और वर्तमान आपदा जैसे हालाद उत्पन्न नहीं होंगे। सभी जन मानस से अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह पर धरती में एक एक पौधा लगाने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें