चम्पावत 30 जुलाई। महिलाओं और बेटियों के विरुद्ध हिंसा मुक्त वातावरण बनाने के लिए देश के 75 क्रॉस बॉर्डर जिलों में वृहद जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इस श्रेणी में चम्पावत जिला भी शामिल किया गया है । रूरल एनवायरनमेंटल एंड एजुकेशनल डेवलेपमेंट सोसायटी रीड्स टनकपुर जिला चंपावत द्वारा मानव सेवा संस्थान सेवा गोरखपुर के साथ मिलकर इस अभियान को संचालित किया जा रहा है ।
रीड्स संस्था द्वारा विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस 30 जुलाई के अवसर पर क्रॉस बॉर्डर तस्करी की रोकथाम एवं हिंसा मुक्त वातावरण के निर्माण के लिए विभागों, पुलिस, एस एस बी, सामाजिक संगठन, मीडिया आदि के साथ कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट उत्तराखंड पुलिस के इंद्रजीत ने कहा कि यह अभियान को मिलकर आगे बढ़ाना होगा । उन्होंने कहा कि मानव तस्करी संबंधित गतिविधियों की सूचना पुलिस को दे । उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास रहेगा कि क्षेत्र ट्रैफिकिंग से शून्य हो । आदर्श चम्पावत के समन्वयक इंद्रेश लोहनी ने कहा कि चंपावत जिला अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े होने के कारण हम सभी जनपदवासियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है और जिले को ट्रैफिकिंग से जीरो करने में सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है । उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने को कहा। सीडीपीओ पुष्पा चौधरी ने कहा कि आज महिलाएं आज सबसे आगे हैं, प्रत्येक व्यक्ति संवेदनशील है। परन्तु मानव तस्करी में किसी विश्वाश पात्र की ही भूमिका रहती है। वधु तस्करी का भी एक रूप है, जिसमें की हम सबने नजर रखनी है । महिला बाल विकास विभाग की एकल महिला स्वरोजगार योजना का लाभ लें। एसएसबी के हेमंत कहा कि एसएसबी सीमा पर पूरी तरह से सक्रिय है और मानव तस्करी पर पूरी नजर बनाए है। चाइल्ड लाइन समन्वयक संतोषी ने बाल तस्करी पर चिंता व्यक्त की । जिला बाल संरक्षण अधिकारी मीनू पंत ने स्पॉन्सरशिप योजना से समुदाय को जागरूक करने पर बल दिया। जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य रंजना ने समिति की कार्य प्रणाली से अवगत कराया,श। नवल किशोर तिवारी ने बढ़ते नशे की प्रवृति को आने वाले समय के लिए घातक बताया। अनिल चौधरी पिंकी ने बच्चों का पुस्तकों के प्रति रुझान बढ़ाने हेतु कहा ताकि अनावश्यक रूप से अनैतिक कार्यों को न जाएं, रीड्स के अनिल लोहनी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया । कार्यशाला में संतोष कर्नाटक, दीपिका भट्ट, रमेश भट्ट, कविता भट्ट, राजेश मठपाल, मनीषा महर, गोविंद सिंह महर आदि लोग मौजूद रहे ।







