
देहरादून 30 जुलाई ।संघर्ष और निरंतर किया गया कर्म एक दिन समाज में मान सम्मान दिलाते है। 27 सालों से खिलाड़ियों, कोच, रेफरियों और समाज की सेवा कर रहे डा0 विरेन्द्र सिंह रावत, जिन्होंने अपना पूरा जीवन लगा रखा है। आज भी 56 साल की उम्र मे देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। 5 साल से 70 साल के बालक और बालिकाओं को कोचिंग प्रदान कर, समाज सेवा के हर इंसान को जागरूक कर रहे है। सोशल मिडिया, न्यूज़ पेपर और इलेक्ट्रॉनिक मिडिया के माध्यम से डा0 रावत की प्रेरणा से युवाओं ने नशा छोड़ा, मोबाइल छोड़ा, फ़ास्ट फूड छोडा और सकारात्मक सोच के साथ खेल के साथ साथ पढ़ाई को चुना।
डा0 रावत के 27 सालों के कार्य करने पर समस्त भारत देश के राज्यों के सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओ से 70 से ऊपर राज्य स्तर, नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के अवार्ड से नवाजा गया है। इस क्रम में इस वर्ष 15 अगस्त को मिनिस्ट्री ऑफ़ युथ अफेयर्स भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था वायएसएस फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन हॉल मे प्रदान किया जायेगा।
डा0 रावत ने सेलेक्टर जय प्रकाश शर्मा डिफेन्स ऑफिसर भारत सरकार, सीके सक्सेना इंडियन आर्मी ऑफिसर आदि, जिनके द्वारा चयन किया गया, उन्हें धन्यवाद दिया।







