कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल शुक्रवार को पहुचेगा टनकपुर ,शनिवार को मुख्यमंत्री दल को रवाना करेंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चम्पावत। 04 जुलाई ।
कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल शुक्रवार को सांय साढ़े चार बजे टनकपुर पहुंचेगी । दल का केएमवीएन पर्यटक आवास गृह टनकपुर में पारंपरिक आतिथ्य और उल्लासपूर्ण माहौल में स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर आयुक्त कुमाऊं मंडल सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, एमडी केएमवीएन विनीत तोमर, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक चम्पावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पहली बार चम्पावत पिथोरागढ़ जिले को होकर जायेगी।
शनिवार पांच जुलाई को प्रातः आठ बजे मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी टनकपुर में यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के अगले चरण के लिए रवाना करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें