देहरादून 3 जुलाई ।जियो टेलीकॉम कंपनी ने भारतीय बाजार में खूब नाम कमाया है। यह कंपनी ऑटोमोबाइल बाजार में भी धूम मचाने वाली है। जियो कंपनी शानदार माइलेज और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक वाली स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका नाम जियो इलैक्ट्रिक स्कूटर होगा।
रिपोर्ट की मानें तो लंबे समय से जियो कंपनी इस स्कूटर को लॉन्च करने पर प्लान बना रही है। काफी सालों से इसपर काम चल रहा है। यह
स्टाइलिश और धाकड़ रेंज में आने वाली है। ऑफिशियल वेबसाइट पर इसके लुक भी आए हैं।
जियो कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में जबरदस्त रेंज वाली बैटरी लगाई है। इसमें लिथियम बैटरी मिलेगी जिसके क्षमता 3-4 किलोवाट ;3.4 ॉीद्ध तक रहेगी। कंपनी के दावे के मुताबिक एक बार पूरी तरह से चार्ज होने के बाद यह 100 किलोमीटर तक आसानी से जाने में सक्षम है।
बैटरी को चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जर की सुविधा भी कंपनी की तरफ से दी जाएगी। ऐसे में बैटरी को 4 से 5 घंटे में आसानी से फुल चार्ज कर पाएंगे। इस स्कूटर में 85 किमी/प्रतिघंटा की टॉप स्पीड भी मिलेगी। इस गाड़ी में आपको 4 किलो वाट की ताकतवर बीएलडीसी इलेक्ट्रिक मोटर देखने को मिल सकती है। यह 110 एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
जियो इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्राइस को लेकर सवाल जरूर होगा। ऐसे में बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस स्कूटर को भारतीय बाजार में 50,000 से 80,000 रुपए की कीमत पर लॉन्च कर सकती है।
जियो ने अपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में धांसू फीचर्स लगाए हैं। यूथ को टारगेट करने के लिए इसे परफेक्ट लुक दिया है। इस गाड़ी में आपको फीचर्स के रूप में डिजिटल डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 4जी कनेक्टिविटी, रियल टाइम ट्रैकिंग, रिमोट डायग्नोसिस, जियो फेसिंग, एंटी थीम अलार्म सिस्टम के साथ टर्न नेविगेशन जैसे सिस्टम मिलेंगे। मार्केट में आते ही यह धमाका करने वाला है।
अब इस जियो इलैक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्च डेट पर बात करें, तो जियो कंपनी द्वारा इस गाड़ी को साल 2025 के अंत तक मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इसे लॉन्च करने से पहले कंपनी ने ग्राहकों का खास ख्याल रखा है। इस इलेक्ट्रिक गाड़ी को 2 हजार रुपए की टोकन अमाउंट पर बुक करा सकेंगे।






