नारायण दत्त भट्ट देहरादून 10 जून।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों में ड्राइवर भर्ती का परिणाम घोषित किया। जिसमें हरिद्वार की प्रियंका ने एकमात्र महिला अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रियंका को वन विभाग में ड्राइवर की भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा ड्राइवर भर्ती परीक्षा दो चरणो में आयोजित की गई थी। पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया तथा द्वितीय चरण में चालक परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में
171 सफल अभ्यर्थियों में प्रियंका एकमात्र महिला अभ्यर्थी हैं। वह उत्तराखंड में किसी भी भर्ती परीक्षा को पास कर बनने वाली पहली महिला ड्राइवर भी हैं।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 88








