यूपीजेईए द्वारा आर पार के आन्दोलन का ऐलान आंदोलन कार्यक्रम के लिये तैयारियों को अंतिम रूप दिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 27 मई ।यूपीजेईए ने यूपीसीएल में सहायक अभियंता वरिष्ठता सूची जारी नही होने एवं अधिशासी अभियंता के वर्षो से रिक्त पदों पर प्रोन्नति नहीं किये जाने एवं उत्तराखण्ड के मूल/स्थायी निवासियों के साथ हो रहें भेदभाव एवं पक्षपातपूर्ण व्यवहार के विरुद्ध 28 मई से आर पार के आन्दोलन का ऐलान कर दिया है। एसोसिएशन के सदस्यों ने बैठक कर 28 मई से प्रारम्भ होने वाले आंदोलन कार्यक्रम के लिये तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
केन्द्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन रावत ने कहा कि 14 मई के नोटिस के क्रम में एसोसिएशन द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश भर में एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा आंदोलन प्रारम्भ किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार 28 से 30 मई तक सदस्यों द्वारा वर्क टू रूल के तहत कार्य किया जाएगा। 31 मई से 03 जून तक वर्क टू रूल के साथ ही शाम 5 बजे से प्रातः 10 बजे तक विभागीय मोबाइल बंद रखा जाएगा।
04 जून को हरिद्वार, 05 जून को हल्द्वानी एवं 08 जून को मुख्य अभियंता कार्यालय (वितरण) में एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा। 09 जून को ऊर्जा भवन मुख्यालय पर कैंडिल मार्च के माध्यम से न्याय के प्रकाश की अपील की जायेगी। 11 जून से समाधान होने तक ऊर्जा भवन मुखयालय में क्रमिक अनशन प्रारम्भ कर दिया जाएगा।
बैठक में प्रान्तीय अध्यक्ष सुनील उनियाल ने कहा कि आंदोलन प्रारम्भ होने से पूर्व देहरादून, पौड़ी,टिहरी, हरिद्वार , रूडकी, रुद्रप्रयाग जिले/मंडल की कमेटियां गठित कर दी गयी हैं। 29 जून को हल्द्वानी एवं 30 जून को अल्मोड़ा जिले की कमेटी भी तैयार कर ली जाएगी। उन्होंने समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आंदोलन में शत प्रतिशत प्रतिभाग करने एवं पूर्ण समर्पण के साथ एसोसिएशन एवं संवर्ग हित मे समाधान होने तक संघर्ष करने के लिए तैयार रहने की अपील की। उक्त आन्दोलन में उत्तराखण्ड में कार्यरत उर्जा विभाग के सभी अवर अभियंता संवर्ग (उत्तराखण्ड के मूल/स्थायी निवासी ) के सदस्य सम्मलित रहेंगे।
बैठक में मनीष पांडे, हरीश बल्लभ, नवनीत चौहान, संजय कुमार, विमल कुलियाल, मनोज रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें