नोएडा। कन्हैयालाल दर्जी की पत्नी यशोदा साहू और बेटे उदयपुर से नोयडा पहुंचे और फिल्म निर्माता अमित जानी के आवास पर रिलीज़ से पहले फिल्म ज्ञानवापी फाइल्स ए टेलर्स मर्डर स्टोरी देखी।
फिल्म देखने के बाद कन्हैयालाल का परिवार फिल्म के तथ्यों से संतुष्ट नजर आया।
गौर हो कि पहलगाम की तरह 22 जून 2022 में उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल साहू की धर्म के आधार पर हत्या हुई थी। तालिबानी आतंकवादियों ने नूपुर शर्मा के बयान को आधार बनाकर कन्हैयालाल का गला काट दिया था।
हत्याकांड पर बनी फिल्म ज्ञानवापी फाइल्स ए टेलर्स मर्डर स्टोरी 27 जून को रिलीज होगी।
रिलायंस इंटरटेनमेंट के बेनर तले ज्ञानवापी फाइल्स ए टेलर्स मर्डर स्टोरी दुनिया भर में रिलीज़ होगी।

Author: Day Night Khabar
Post Views: 68








