बनबसा।एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, फरीदाबाद के सहयोग से टनकपुर पावर स्ट्रेशन में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
। शिविर में 137 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाईयां दी ।
चिकित्सा शिविर का शुभारंभ टनकपुर पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने किया । इस अवसर पर पावर स्टेशन प्रमुख ने कहा कि पहले भी इस तरह के चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार हमने एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सहयोग से इस शिविर का आयोजन किया है। चिकित्सा शिविर का पावर स्टेशन के आसपास के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल की सुविधाओं को और बढ़ाने के प्रति हम प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी अन्य प्रतिष्ठत अस्पतालो के सहयोग से इस तरह के चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। चिकित्सा शिविर में पावर स्टेशन में कर्मचारी उनके परिवार के सदस्यों, केन्द्रीय विद्यालय, सीआईएसएफ में तैनात जवानों तथा स्थानीय लोगों ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया। इस शिविर में एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, फरीदाबाद से आए डॉ प्रतीक, हृदय रोग, डॉ नितिन, हड्डी रोग व डॉ. दीक्षा, स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच कर उचित सुझाव दिये एवं निःशुल्क दवाईया भी वितरित की। इस शिविर के आयोजन में पावर स्टेशन के डॉ. सुषमा बी त्रिवेदी, डॉ. मीना कुमारी प्रसाद, डॉ. जिशु वी कुमार व पावर स्टेशन अस्पताल की टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया ।








