Day: August 18, 2024

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आन्दोलनकारियों के लिए सरकारी सेवा में 10 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने की व्यवस्था से संबंधित विधेयक को प्रदेश के राज्यपाल ले.ज. से.नि. गुरमीत सिंह द्वारा स्वीकृति प्रदान किये जाने पर प्रसन्न्ता व्यक्त की है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का आभार भी व्यक्त किया है।

क्लेमेन्टाउन क्षेत्र में हुई चोरी की 02 घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा* *घटना को अंजाम देने वाले 01 शातिर चोर को किया गिरफ्तार* *अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई लगभग 07 लाख रू0 मूल्य की ज्वैलरी व अन्य सामान हुआ बरामद* *अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में भी चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं के दर्ज हैं कई अभियोग।*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चंपावत के अमोड़ी में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम मेंचंपावत के लिए कुल लागत 3916.85 लाख की कुल 26 योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। 13 योजनाओं (लागत 2510.95 लाख) लोकार्पण एवं 13 योजनाओं (लागत 1405.90 लाख) शिलान्यास किया।*