स्टार प्लस की ‘बात खटकी’ मिस्ट्री खत्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई 3 सितंबर ।स्टार प्लस ने पिछले कुछ दिनों से अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘बात खटकी’ थीम के जरिए दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी थी। पोस्ट, स्टोरी और कमेंट सेक्शन में लगातार ‘बात खटकी’ दिखाई देने के बाद दर्शक यह जानने को उत्सुक थे कि आखिर स्टार प्लस को कौन सी बात खटक रही है।

चैनल ने अपने लोकप्रिय धारावाहिकों के पोस्टरों में भी कुछ छोटे और अप्रत्याशित बदलाव किए, जिससे दर्शकों के सामने एक तरह की पहेली खड़ी हो गई। परिचित पोस्टरों में कुछ अलग दिखाई दे रहा था और दर्शकों को यह पहचानने का मौका दिया गया कि आखिर उनके पसंदीदा शो के पोस्टर में क्या बदला है।
इस मिस्ट्री को और रोचक बनाने के लिए स्टार प्लस के लोकप्रिय किरदार अरमान-अभिरा, सौम्या-जीत, अप्पू, ईशान और नोयोनिका भी इस बातचीत का हिस्सा बने। ‘बात खटकी’ जल्द ही कई लोकप्रिय ब्रांड्स के कमेंट सेक्शन में भी दिखाई देने लगी, जिससे दर्शकों के बीच सस्पेंस और बढ़ गया।
अब स्टार प्लस ने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है। चैनल ने ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ कैंपेन के जरिए इस पूरी मुहिम को अभिनेता अनिल कपूर के आगामी रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ से जोड़ दिया है।
कैंपेन के पीछे विचार यह है कि कई बार कोई छोटी-सी बात या बारीक जानकारी हमें रुककर दोबारा देखने और उस चीज को पहचानने के लिए प्रेरित करती है, जिसे अन्य लोग नजरअंदाज कर सकते हैं। ‘इंडिया के टॉप 1%’ में भी ऐसी ही छोटी लेकिन महत्वपूर्ण बातों को पहचानना प्रतिभागियों को बड़ी जीत के करीब पहुंचा सकता है।
‘इंडिया के टॉप 1%’ का प्रीमियर 19 सितंबर को रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें