रायपुर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा* *घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार*, *अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल हुई बरामद* *अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व में भी वाहन चोरी की घटनाओं में जा चुका है जेल*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। अनिल भट्ट। 05 अगस्त।
ए0के0 नेगी पुत्र स्व0 रघुवीर सिंह नेगी, निवासी 78 दून हिल्स कालोनी रिंग रोड लाडपुर रायपुर देहरादून ने थाना रायपुर पर तहरीर किसी अज्ञात चोर द्वारा उनकी मोटर साईकिल सं0 UA01-7427 होण्डा शाइन चोरी की गयी है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में अज्ञात चोर के विरूद्ध चोरी का अभियोग पजीकृत किया गया ।
वाहन चोरी की घटना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष रायपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के संबंध में सुरागरसी पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई तथा पुराने वाहन चोरों का सत्यापन करते हुये घटना के आस पास लगे करीब 30 सी0सी0टी0वी0 कैमरो को चैक करते हुये संदिग्धों के फोटोग्राफ्स प्राप्त कर पुराने वाहन चोरों के डोजियर से मिलान किया गया, जिसमें पूर्व में थाना रायपुर से वाहन चोरी के अपराध में जेल जा चुका वाहन चोर सत्यम यादव के द्वारा मोटर साईकिल सं0 UA01-7427 होण्डा साइन को चोरी करना पाया गया । जिस पर पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी/पतारसी करते हुए वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त सत्यम यादव पुत्र राम प्रसाद यादव को चोरी की मोटर साईकिल सं0 UA01-7427 होण्डा साइन के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास धारा 379/411 भादवि चालानी थाना रायपुर देहरादून । 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता -2023 चालानी थाना रायपुर देहरादून। *पुलिस उ0नि0 ज्योति प्रसाद उननियाल, कांस्टेबल नरेन्द्र भण्डारी, दिनेश राणा शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें