अतिथि शिक्षकों का अपनी मांगों को निदेशालय देहरादून में चल रहा धरना दूसरे दिन भी जारी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। अनिल भट्ट। 03 अगस्त।
माध्शियमिक अतिथि शिक्षकों का शिक्षा निदेशालय देहरादून में अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। अतिथि शिक्षकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर 02 अगस्त से निदेशालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था।
विदित हो कि माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ विगत 9 वर्षों से माध्यमिक दुर्गम एवं अति दुर्गम विद्यालय में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। इस बार वार्षिक विभागीय स्थानांतरण से लगभग 2000 अतिथि शिक्षक प्रभावित हो गए हैं, जिससे उनके सम्मुख रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। पिछले दो वर्षों से लगातार शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री से सुरक्षित भविष्य की मांग की जा रही है किंतु आश्वासन के अलावा अभी तक अतिथि शिक्षकों के सुरक्षित भविष्य के लिए कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला गया है, जबकि शिक्षा मंत्री जी द्वारा वेतन वृद्धि के दो बार निर्देश दिए जा चुके हैं किंतु शासन में उक्त प्रस्तावों को लंबित किया जा रहा रहा है और कोई ठोस समाधान नहीं निकाला है इसलिए आक्रोशित होकर अतिथि शिक्षकों ने शिक्षा निदेशालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है संघ के अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने कहा कि यदि समय रहते, सरकार और विभाग अतिथि शिक्षकों के सुरक्षित भविष्य के लिए रास्ता निकालते, एवं वेतन वृद्धि का शासनादेश जारी हो जाता तो अतिथि शिक्षकों को किस तरह धरने पर नहीं बैठना पड़ता। अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने कहा कि धरने के लिए पूरे प्रदेश से भीड़ बढ़ रही है यदि शीघ्र ही उनकी मांग पर कार्यवाही नहीं की तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा. इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष आशीष जोशी, कोषाध्यक्ष संजय नौटियाल,
पुनीत पंत, अजय भारद्वाज, उपाध्यक्ष विक्की रावत, प्रदेश ,राकेश लाल, मीडिया प्रभारी जितेंद्र गॉड, पूर्व अध्यक्ष राजेश धामी, मनोज पांडे, एवं सैकड़ों अतिथि शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें