देहरादून । अनिल भट्ट।01 अगस्त
नर्सिंग सेवा संघ के पदाधिकारी स्वस्थ एवं परिवार कल्याण महानिदेशक श्रीमती तारा आर्य से मिले और उनको ज्ञापन देकर
स्वास्थ्य विभाग में जो 1564 नर्सिंग अधिकारियों के पदों के सापेक्ष जो पद अभी रिक्त पड़े हुए हैं उन पर भी शीघ्र से शीघ्र वेटिंग लिस्ट निकली जाए और जूनियर बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों
को इसमें मौका दिया जाए । इसके लिए निदेशक ने नर्सिंग सेवा संघ के पदाधिकारी को पूर्ण आश्वासन दिया कि इस पर जल्दी ही कार्य किया जाएगा
इस दौरान संघ के संरक्षक विजय चौहान ,अध्यक्ष लीला चौहान, सचिव पपेन्दर बिष्ट, सुशील कोठियाल ,लक्ष्मी ,पूजा आदि उपस्थित रहे
Author: Day Night Khabar
Post Views: 138








